] चौपटा बस स्टैंड व स्कूल को किया सैनिटाइज . Chopta Plus News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चौपटा बस स्टैंड व स्कूल को किया सैनिटाइज . Chopta Plus News

 


चौपटा । चौपटा के बस स्टैंड व  सिरसा रोड़ पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा सैनिटाइज किया गया । इसकी जानकारी देते हुए नाथूसरी कलां वार्ड नं 1 के पंच विजेंद्र कुमार ने बताया कि चौपटा बस स्टैंड में लगातार लोगों का आवागमन लगा रहता है । सवारियों की सुरक्षा के लिए लगातार बस स्टैंड को सैनिटाइज करना जरूरी है ।  इसी के मद्देनजर शुक्रवार को चौपटा बस स्टैंड व सरकारी स्कूल में ग्राम पंचायत के सहयोग से सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया । आपको बता दें इससे पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है । इस मौके चौपटा बस स्टैंड प्रबंधक संतलाल  , अध्यापक राधेश्याम , संदीप , सुभाष सहारण व राहुल मौजूद रहे ।



फोटो । सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ