] लो वोल्टेज बिजली सप्लाई से परेशान गांव बरूवाली द्वितीय के ग्रामीणों ने जताया रोष

Advertisement

6/recent/ticker-posts

लो वोल्टेज बिजली सप्लाई से परेशान गांव बरूवाली द्वितीय के ग्रामीणों ने जताया रोष

 

लो वोल्टेज बिजली सप्लाई से परेशान गांव बरूवाली द्वितीय के ग्रामीणों ने जताया रोष 
चोपटा।  गांव बरूवाली द्वितीय के लो वोल्टेज बिजली सप्लाई से परेशान ग्रामीणों ने माधोसिंघाना बिजली कार्यालय पर जमकर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन कर रहे  ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बिजली सप्लाई सही नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते शनिवार को दर्जनों की तादात में बरूवाली 2 के  ग्रामीण माधोसिंघाना बिजली कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लो वोल्टेज बिजली मुहैया हो रही है, जिससे न तो वह फसलों में पानी लगा पा रहे हैं और नहीं घर में बल्व का उजाला हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी बिजली सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो पाया है, जिससे परेशान होकर उन्हें मजबूरी में  कार्यालय तक पहुंचना पड़ा। धरने स्थल पर बैठे सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम पूनिया ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से लो वोल्टेज की सप्लाई पहुंच रही है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर बरुवाली 2 के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम पूनिया, एक्स सरपंच रामनिवास जांदू, करमजीत सरदार, एक्स सरपंच दयाल पूनिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ