] गांव माखोसरानी में बारिश के लिए हवन यज्ञ का आयोजन,गांव धिंगतानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव माखोसरानी में बारिश के लिए हवन यज्ञ का आयोजन,गांव धिंगतानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

 

गांव माखोसरानी में बारिश के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

चोपटा। खंड के गांव माखोसरानी के प्राचीन जोहड़ पर  ग्रामीणों ने बारिश की कामना के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। पिछले कई दिनों से बारिश के अभाव में फसलें सूख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बारिश नहीं  हुई तो कपास, नरमें, ग्वार व बाजरे की फसल सूख कर नष्ट हो जाएगी। सावनी की फसल को सूखे से बचाने के लिए गांव माखोसरानी के ग्रामीणों ने भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करने का आह्वान किया। सभी ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कासनियां, बनवारी कासनियां, ,मगनी राम, हनुमान,अमीलाल ,छोटूराम नम्बरदार, रणजीत कस्वा, विनोद सयोरण, रामचंद्र फगेड़िया , पंकज,रोहतास, साधु, धोलू बाल्याण, राजेन्द्र नाई, निहालचंद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो। गांव माखोसरानी में बारिश की कामना के लिए हवन यह करते ग्रामीण।
_---_--


खेल को खेल की भावना से खेलें;- रणधीर जोधकां
गांव धिंगतानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
चोपटा। गांव धिंगतानिया के खेल मैदान  में  आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी रणधीर जोधकां ने पौधारोपण कर किया। साथ ही गांव की गौशाला में भी पौधारोपण किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रणधीर जोधकां ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना हुनर दिखाना ही सबसे बड़ी जीत होती है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है।  इस अवसर पर देवीलाल न्योल, महावीर,राकेश न्योल, रणधीर जोधकां, नरेश सहारण, वीरेंद्र न्योल, डॉ विजय जांगड़ा सहित कई युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।
फोटो। गांव धिंगतानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पौधा रोपण करते हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ