गांव रुपाणा खुर्द में चलाया पौधारोपण अभियान
चोपटा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हैप्पी युवा क्लब रूपाणा खुर्द एवं प्रांजल संस्था, सिरसा ने मिलकर गांव रूपाणा खुर्द में पौधारोपण किया। गांव के सरपंच रोहतास , प्रांजल संस्था के प्रधान राजबीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान रामकृष्ण खोथ, सचिव अनिल सैनी उपप्रधान विनय आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य संजय वर्मा, विशाल बागड़ी, हिदुस्तान स्काउट एवं गाइड जिला प्रशिक्षक राकेश गोरछिया, हैप्पी युवा क्लब रूपाणा खुर्द के सदस्य सुरेन्द्र गोरछिया , रायसिंह रूहिल , धोलू गोरछिया, संदीप ओजला, मनोज खिचड़, रवि बैनीवाल युवाओं ने गांव के पार्क और विद्यालय में पौधारोपण किया। प्रांजल प्रधान राजबीर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले 8 साल से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है। संस्था का लक्ष्य हर साल 1100 पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना है। प्रांजल ने अब तक विभिन्न स्कूलों, गौशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अब तक लगभग 8800 पौधे लगाए हैं। संस्था इन पौधों की लगातार देखभाल भी करती है। कार्यकम के अंत में प्रधान राजबीर सिंह ने हैप्पी युवा क्लब और गांव के लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राकेश गोरछिया ने कहा वृक्षारोपण से ही पृथ्वी पर सुख चैन है। इसे लगाओ जीवन में यह महत्व पूर्ण संदेश है।
फोटो । पौधारोपण करते हुए ।

0 टिप्पणियाँ