#विद्यालय_में_68_विद्यार्थियों_ने_प्राप्त_की_मेरिट :-
#चौपटा_न्युज । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के प्राचार्य प्रताप सिंह ढूकिया ने बताया कि इस बार विद्यालय में 122 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी । जिसमें से 115 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की । विद्यालय का ओवरऑल पास प्रतिशत 94.3 रहा । स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने बोर्ड मैरिट व 31 विद्यार्थियों ने जिला मैरिट प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में धनुज भारद्वाज ने 478 अंक प्राप्त कर स्कूल व खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कला संकाय में मनदीप कुमार ने 456 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पाया । उन्होंने बताया कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चे और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता अध्यापकों एवं स्कूल का नाम पर प्रदेश भर में रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी है।Chopta Plus

0 टिप्पणियाँ