लिंगानुपात सुधार व एचपीवी वैक्सीन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
सिरसा। गांव भंबूर के पंचायत घर में शुक्रवार को पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के उद्देश्य से जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीएचसी माधोसिंघाना के इंचार्ज (एसएमओ) डॉ. नवनीत सिंह तथा डॉ. अपूर्वा सिंह एमओ ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में एचडब्ल्यूसी से स्टाफ आंचल सीएचओ, गोविंद कुमार एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम कविता रानी, सीएचओ सोनिया, एलएचवी सुखदेव, दर्शना आशा कोऑर्डिनेटर, आशा वर्कर्स सहित गांव के सरपंच राकेश कुमार, पंचायत सदस्य, आरएमपी डॉक्टर एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इस दौरान ग्रामीणों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है
और इसके कोई गंभीर दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं होते। अधिकांश लोगों में केवल हल्के सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, जो कुछ दिनों में स्वतः ठीक हो जाते हैं।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर लिंगानुपात सुधारने की दिशा में कार्य करेंगे, ताकि सिरसा जिला फिर से प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।

0 टिप्पणियाँ