] चौपटा अनाज मंडी में शुरू हुई बाजरे की आवक , पहले दिन 250 क्विंटल बाजरे की खरीद ।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चौपटा अनाज मंडी में शुरू हुई बाजरे की आवक , पहले दिन 250 क्विंटल बाजरे की खरीद ।

 


नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं के बीच बाजरे की आवक शुरू हो गई है। वीरवार को 250 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और हैफेड द्वारा उस की खरीद की गई। लेकिन बारदाना देरी से आने  के कारण बाजरे को कट्टों में देर शाम को भरा जा सका। वीरवार को 10 किसानों के बाजरा बेचने के लिए टोकन काटे काटे गए। जिनमें हंजीरा से विकास कुमार, दड़बा कलां से सुनील कुमार, लुदेसर से बबीता रानी सहित क्षेत्र के जमाल व ताजिया खेड़ा गांवों से किसान अपना बाजरा लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनके पास बुधवार रात को मैसेज आया कि वीरवार को उनकी बाजरे की खरीद की जाएगी। सुबह जब बाजरा लेकर पहुंचे तो अनाज मंडी में कोई व्यवस्था नहीं थी। पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। खरीद एजेंसी हैफैड में कार्यरत मैनेजर राजेंद्र गिल ने बताया कि ढाई सौ क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। और उसकी खरीद कर ली गई है किसानों के बाजरा लेकर आने पर टोकन काटे जा रहे हैं। किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



फोटो। नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में पड़े बाजरे के ढेर, ट्रैक्टर पर बाजरा लेकर आते किसान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ