] चोरी की घटना के चार और आरोपी काबू । सोने की चैन छिना-झपटी की सुलझी वारदात , एक आरोपी काबू । Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चोरी की घटना के चार और आरोपी काबू । सोने की चैन छिना-झपटी की सुलझी वारदात , एक आरोपी काबू । Chopta News


चोरी की  घटना के चार और आरोपी काबू
सिरसा,12 अगस्त.......जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने महत्वपुर्ण सुराग जुटाते हुए 17 मई 2019 को सुख सागर कालोनी सिरसा क्षेत्र में एक घर से हुई घरेलू सामान चोरी की घटना के चार औऱ आरोपियों को काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हए थाना शहर सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर कैलाश चंद्र ने बताया  कि इस संबंध में चोरी की घटना का एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर चोरी शुदा सामान फ्रिज,इंवर्टर,एलसीडी,डबल बैड,गैसे चुल्हा, साइकिल, पेटी,सूटकेश व जरुरी कागजात भी बरामद कर लिए थे ।  उन्होने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दवारा लागातार दबिश दी  जा रही थी ।  उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ,जसप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासीयान रजीना मोगा पंजाब,इकबाल सिंह पुत्र मेजर सिंह लोपो बदनी कंला मोगा पंजाब व गुरप्रीत सिंह पुत्र गन सिंह निवासी मोगा पंजाब के रुप में हुई है ।  थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत पुत्र किशन सिंह निवासी सुखसागर की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जाएगा ।   


                                                                                  \
 सोने की चैन छिना-झपटी की वारदात सुलझी, एक आरोपी काबू
सिरसा, 12 अगस्त......जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 5 फरवरी 2019 को किर्ती नगर क्षेत्र में एक महिला से सोने की चैन छिना झपटी के मामले में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरुदेव कुमार उर्फ तेजा पुत्र दामोदर कुमार के रुप में हुई है । इस सबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर कैलाश चंद्र ने बताया कि मनीषा पत्नी मनोज कुमार निवासी गली नंबर 3 कीर्ति नगर जब अपने घर के सामने घूम रही थी तो अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए । उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चैन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है जबकि उसके एक अन्य साथी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी । इस संबंध में मनीषा पत्नी मनोज कुमार निवासी गली नंबर 3 कीर्ति नगर की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ