चोपटा। खंड के गांव गिगोरानी में किसान क्रांति दिवस के मौके पर गांव के किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। किसानों का कहना है कि खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। उस पर सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश किसानों को बुरी तरह से बर्बाद कर देंगे। किसान क्रांति दिवस के मौके पर एकत्रित हुए किसान रतन सिंह बैनीवाल, रघुवीर हरीश कुमार, भूपेंद्र, प्रवीण कुमार, प्रदीप, दिलीप सिंह, राहुल, विमला देवी, फूलवती, गीता देवी, गुड्डी देवी, सुमन ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि सरकार को किसान के हितों की बात सोचनी चाहिए । जबकि सरकार नए-नए अध्यादेश लाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। इनका कहना है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।
फोटो। गांव की गिगोरानी में मुंह पर काली पट्टी बांधकर किसान सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए।

0 टिप्पणियाँ