गांव कुम्हारिया में हरे चारे फूड प्वाइजनिंग से 2 किसानों की 3 भैंस मरी, दो गंभीर
चोपटा। खंड के गांव कुम्हारिया में 2 किसानों की 5 भैंस हरा चारा खाने से बीमार होने व जिनमें से 3 भैंस मरने का मामला प्रकाश में आया है। पशु चिकित्सक भैंस मरने का कारण फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव कुम्हारिया के किसान इंद्रपाल की तीन भैंस अचानक बीमार हो गई। किसान ने तुरंत पशु चिकित्सकों को बुलाया तो पशु चिकित्सकों के इलाज के दौरान 2 भैंस की मौत हो गई। इसी प्रकार किसान फतेह सिंह की 2 भैंस भी अचानक बीमार हो गई जिनमें से एक भैंस की मौत हो गई। किसानों का कहना है कि उन्होंने तो पशुओं को चारा डाला था उसके बाद भैंस बेहोश होने लगी तो उन्होंने चिकित्सकों को बुलाया जिनमें से तीन की मौत हो गई और दो गंभीर अवस्था में है। उधर वेटरनरी सर्जन रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हरे चारे या फूड प्वाइजनिंग से पशु बीमार हो गए हरे चारे में जहर बनने से भैंस की मौत हुई है उनका कहना है कि अगर किसान लिख कर दे तो पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा सकता है अभी 2 पशुओं का इलाज चल रहा है।
फोटो। गांव कुम्हारिया में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुई कटड़ी ।

0 टिप्पणियाँ