] 1000 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों व 180 नशीलें कैप्सूलों सहित दो युवक काबू

Advertisement

6/recent/ticker-posts

1000 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों व 180 नशीलें कैप्सूलों सहित दो युवक काबू

 

1000 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों व 180 नशीलें कैप्सूलों सहित दो युवक काबू

Chopta plus  जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो युवकों को 1000 नशीलीं गोलियों व 180 नशीलें कैप्सूलों के साथ काबू किया है । प्रथम घटना में जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव झोरड़ रोही क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 1000 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है  । इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान  हंसराज पुत्र बृज लाल निवासी झोरड़ रोही के रुप में हुई है । उन्होने बताया कि पकडे गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना  पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव झोरड़ रोही क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1000 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई ।
                              वहीं एक अन्य घटना में जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जमाल क्षेत्र से स्कुटी सवार एक युवक को 180 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान संजय पुत्र मांगे राम निवासी जमाल के रुप में हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल की एक  पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव जमाल क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे स्कुटी सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त स्कुटी सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 180 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी

करीब दस लाख रुपये की 100 ग्राम ह्रेरोइन सहित कार सवार तीन युवक काबू

सीआईए सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता

सिरसा,19 अगस्त .......... जिला भर में पुलिस अधीक्षक सिरसा उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने करीब दस लाख रूपये की हेरोइन के साथ तीन युवकों काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है । सीआईए पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शेरपुरा मोड NH-9 क्षेत्र से तीन युवकों को करीब 10 लाख रुपये की 100 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सतीश कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी खैरेकां,राहुल पुत्र रामजी लाल निवासी पन्नीवाला मोटा व चन्द्र किशन उर्प मुना निवासी केलनिया सिरसा के रूप में हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । इस संबंध में उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान शेरपुरा मोड़ NH-9 क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सरकारी गाड़ी को देखकर तीन युवक अचानक भागने लगे तो शक के बिनहा पर उक्त तीनों युवकों को काबू कर  तलाशी लेने पर उक्त युवकों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । प्रारंम्भिक पूछताछ में पता चला है  कि यह हेरोइन आरोपी द्वारा दिल्ली क्षेत्र से लाई गई थी और सिरसा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी । उन्होंने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
फोटो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी।  





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ