चोपटा:- खंड के गांव रामपूरा ढिल्लों के सरकारी स्कूल मे शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा पर युवाहिनी हिन्दू जागरण मंच के जिला सयोंजक अनिल भिडासरा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व कारगिल विजय दिवस मनाया। सबसे पहले शहीद निहाल सिंह की प्रतिमा को स्नान करवाकर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि गांव खेड़ी के शहीद निहाल सिंह गोदारा ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई गांव रामपुरा ढिल्लों में की थी इसी को देखते हुए गांव रामपुरा ढिल्लों के ग्रामीणों ने शहीद को सम्मान देते हुए गांव के सरकारी स्कूल में शहीद निहाल सिंह स्मारक स्थल का निर्माण करवाया है। वहां पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।इस मौके पर अनिल भिडासरा ने कहा कि हमें शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि शहीद निहाल सिंह गोदारा ने अपनी दसवीं की पढाई गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। भिडासरा ने कहा कि हमे अपने देश के वीरों पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया साथ ही कहा कि हमारी आने वाली पीढी को शहीदों के बारे मे बताना चाहिए, ताकि नशे,गलत सगंत मे ना पड़ कर राष्ट्र की सेवा करें। इस मौके सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण ढिल्लो, गांव के समाजसेवी अजय वाल्मीकि, सुरजीत बडजाती सहित कई मौजूद रहे।
चित्र:-शहीद निहाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते।

0 टिप्पणियाँ