चोपटा। कारगिल युद्ध के शहीद कृष्ण कुमार के पैतृक गांव तरकांवाली में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनों व ग्रामीणों ने शहीदी स्मारक पर सफाई अभियान चलाया व शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सबसे पहले शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीदी स्मारक स्थल पर ग्रामीण युवाओं ने सफाई अभियान चलाया । ग्रामीणों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को तरकांवाली के शहीद कृष्ण कुमार स्मारक स्थल पर गांव के पूनमचंद बेनीवाल, शहीद कृष्ण कुमार के भाई बलजीत सिंह, संदीप कुमार, रिटायर सूबेदार जगदीश, सुमित कुमार, विक्रम, मांगेराम, चरण सिंह सहित ग्रामीणों ने शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। ग्रामीणों ने स्मारक स्थल पर सफाई की। व कई जगह गड्ढों को मिट्टी से भर्ती करवाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि जब भी कारगिल का नाम आता है तो कृष्ण कुमार की शहादत याद आने लगती है । उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार की शहादत पर उन्हें गर्व है। कृष्ण कुमार ने देश के लिए अपनी जान देकर गांव तरकांवाली को देश में अलग पहचान दिलवाई । कारगिल युद्ध में शहीद कृष्ण कुमार ने अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि हम इस युद्ध में उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। सरकार व प्रशासन बार-बार भूल जाता है इस बात का उन्हें बहुत अफसोस है रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूल का दर्जा बढ़ाकर आठवीं से बारहवीं तक करना चाहिए, इसके अलावा गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवा कर युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए मौका देना चाहिए, और जो घोषणाएं सरकार द्वारा की गई है उन सभी को जल्द से जल्द पूरा होने पर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ग्रामीणों द्वारा स्मारक स्थल पर झाड़ियों व घास को काटा गया। इसके साथ ही कचरे का भी निपटान किया गया।
फोटो। गांव तरकांवाली में शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते ग्रामीण, स्मारक स्थल पर ग्रामीणों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।


0 टिप्पणियाँ