चोपटा। फसलों की बीमा प्रीमियम राशि बढ़ाने के विरोध स्वरूप तथा कई मांगों को लेकर चोपटा किसान यूनियन ने राज्यपाल के नाम नाथूसरी चोपटा के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि बीमा प्रीमियम की जो राशि बढ़ाई गई है उसको तुरंत वापिस ली जाए तथा जो किसान विरोधी दो कानून सरकार द्वारा पास किए गए हैं उनको रद्द किया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता रणधीर जोधकां, सुरेंद्र, श्रवण कुमार सहारण, आजाद सिद्धू, अरविंद बेनीवाल, कमलजीत बेनीवाल, विपिन ढिल्लों सहित किसानों ने कहा कि किसानों को सरकार कमजोर कर रही है। फसलों के उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। और अब सरकार ने नरमा व कपास सहित अन्य सभी फसलो की बीमा प्रीमियम की राशि बढा दी हैं। जिसको अधिकतर किसान वहन करने में असमर्थ हैं । किसान हित को देखते हुए सरकार ने जो बीमा प्रीमियर राशि बढ़ाई है उसे सरकार को तुरंत वापिस लेनी चाहिये| इनका कहना है कि इसके अलावा मार्केट से संबंधित व अन्य दो अध्यादेश सरकार लेकर आई है उनको तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। इसी मांग को लेकर किसानों ने नाथूसरी चौपटा तहसील में जाकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
0 टिप्पणियाँ