![]() |
| गांव निरबाण की कार्यवाहक सरपंच मुकेश देवी |
चोपटा। खंड के गांव निरबाण में करीब 6 महीने से रिक्त पड़े सरपंच पद पर मुकेश देवी नागर को कार्यवाहक सरपंच की कमान सौंपी गई है। नाथूसरी चौपटा खंड कार्यालय में गांव के छ: वार्ड पंच बैठक में शामिल हुए और उन्होंने सर्वसम्मति से मुकेश देवी पत्नी महावीर नागर को कार्यवाहक सरपंच चुना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश ने खंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। जिसमें गांव के 9 वार्ड पंचों में से 6 वार्ड पंचों ने भाग लिया। बैठक में मुकेश देवी, राम स्वरूप नागर, सरोज बाला, संतोष, सुलोचना, अनुसूईया ने मुकेश देवी के नाम पर सहमति जताई। गौरतलब है कि गांव निर्बाण में पूर्व सरपंच विकास भांभू पर कई गंभीर आरोप लगने के बाद जेल की हवा खानी पड़ी तथा जिला उपायुक्त ने मार्च 2020 में निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा था इसी को देखते हुए पंचायत विभाग ने इस पद को भरने का फैसला किया इसी के तहत पहले दो बार बैठकें आयोजित की गई जिनमें कोई फैसला नहीं हो सका। शुक्रवार को निर्धारित तिथि को खंड कार्यालय नाथूसरी चौपटा में बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव के कुल 9 वार्ड पंचों में से 6 वार्ड पंचों ने भाग लिया। जिन्होंने सर्वसम्मति से मुकेश देवी नागर को कार्यवाहक सरपंच चुनाव। पंचायत समिति सदस्य विनोद नागर ने बताया कि गांव में विकास कार्य रुके हुए थे, अब मुकेश देवी के चार्ज लेने के बाद गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे ।उन्होंने मुकेश देवी को शुभकामनाएं दी।
फोटो।

0 टिप्पणियाँ