] टिड्डी दल को लेकर बड़ी ख़बर , हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के भादरा क्षेत्र में टिड्डी दल । देखिए पूरी खबर । Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

टिड्डी दल को लेकर बड़ी ख़बर , हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के भादरा क्षेत्र में टिड्डी दल । देखिए पूरी खबर । Chopta News

#सीमा_से_मात्र_8_किलोमीटर_दूर गांव भोजासर से नोहर की तरफ रूख करने की सूचना पर कृषि अधिकारियों व किसानों ने ली राहत की सांस :-
• "सीमावर्ती गावों मेें किसानों को लाउडस्पीकर से अलर्ट रहने की दी सूचना
#चौपटा_टुडे । हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के भादरा क्षेत्र में टिड्डी दल के प्रवेश की सूचना मिलते ही कृषि विभाग अलर्ट हो गया। टीम ने सीमा से लगते विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
👉 हरियाणा राजस्थान सीमा से मात्र 8 किलोमीटर दूर राजस्थान के गांव भोजासर में टिडï्डी दल की सूचना मिलने पर चोपटा खंड के गांव जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरा नवाबाद, कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईयाना, राजपुरा साहनी, गिगेारानी  सहित कई गावों में लाउड स्पीकर से सूचना दी गई । गांवों में टिड्डी दल के नजदीक आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी खेतों में पंहुचने लगे।
👉 किसान, बच्चे, जवान, महिला, बुजुर्ग देखते की खेतों में पंहुचे और टिड्डिïयों को किसी भी सूरत में फसलों पर बैठने नहीं देने के प्रयास करने लगे। हालांकि दोपहर बाद हवा का रूख बदलने पर टिट्डी दल की दिशा बदलने की सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली। कृषि विभाग द्वारा टिड्डïी दल को क्षेत्र में न घूसने देने के हर संभव प्रयाए किए जा रहे हैं।

👉कृषि विभाग की टीम में खंड कृषि अधिकारी डॉ श्रवण कुमार, कृषि विकास अधिकारी बहादर सिंह के साथ संदीप कुमार, मदन लाल, रविंद्र कुमार ने सीमावर्ती गावों में किसानों कहा कि घबरांए नहीं बल्कि वे सचेत रहें, जहां भी टिड्डïी दल दिखाई दें तो उसे एक स्थान पर बैठने न दें। उन्होंने कहा कि किसान  टिड्डïी दल को लेकर जिला प्रशासन व कृषि विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। टिड्डïी दल पहुंचने की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

👉 उन्होंने कहा कि ज्यादातर टिड्डी बड़े झुंड बनाकर चलती है।  एक बार तो खतरा टल गया है फिर भी सतर्क रहें व टिड्डी को अपने खेतों में न बैठने दें। उन्होंने कहा कि अभी सजग रहें और टिड्डी दिखाई देने पर अपने खेत में पहुंचे और थाली, प्लेट, परात, पीपी, ड्रम, ढ़ोल-नगाड़े या अन्य यंत्र जो ज्यादा आवाज व शोर करें, उनको खेतों में बजाए जहां टिड्डी दिखाई दे रही हंै।

फोटो। टिट्डी दल की सूचना मिलने पर राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती गावों में जायजा लेते कृषि विभाग के अधिकारी
Naresh Beniwal Chopta 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ