] चौपटा बस स्टैंड में सोमावती अमावस्या के उपलक्ष में किया पौधारोपण , लगाई त्रिवेणी । Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चौपटा बस स्टैंड में सोमावती अमावस्या के उपलक्ष में किया पौधारोपण , लगाई त्रिवेणी । Chopta News


टीएम कुलदीप जांगड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प ।
चौपटा । सोमवार को चौपटा के बस स्टैंड परिसर में त्रिवेणी लगाई  गई । इसकी जानकारी देते हुए टीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि सावन का पावन महीना चल रहा है और आज सोमवती अमावस्या के उपलक्ष पर चौपटा बस स्टैंड परिसर में त्रिवेणी नीम , पीपल व बड़ के पौधे लगाए गए व पहले से लगाए गए पौधों का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।   वैदिक मंत्रों के साथ पौधों का जलाभिषेक किया गया । उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण बहुत बढ़ चुका है । ऐसे में पौधारोपण बहुत जरूरी है । हर व्यक्ति को जीवन में पौधे लगाने चाहिए व उनके देखभाल की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए । हम सब का नैतिक कर्तव्य है कि हम प्रकृति की देखभाल करें । पौधारोपण कर के हम पृथ्वी को प्रदूषण से बचा सकते हैं ।  इस मौके पर बस स्टैंड चौपटा के संस्थान प्रबंधक संतलाल ,  उप निरीक्षक राम कुमार , निरीक्षक रूप सिंह , रीछपाल सिंह , समुंदर दास शर्मा ,स्थानीय साहब राम जांगड़ा , संदीप कुमार , विनोद कुमार , सफाई कर्मी लीलू राम व अन्य इस मौके पर मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ