
चौपटा_न्युज । राजकीय_उच्च_विद्यालय रूपाणा गंजा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा। कक्षा दसवीं में विद्यालय में 14 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें से 13 पास हुए । 6 बच्चो ने मेरिट प्राप्त की जिसमें एक बच्चे ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विषयवार देखा जाए तो अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम 100 फीसदी रहा व हिंदी गणित विज्ञान का परिणाम 93 फीसदी रहा और पूरे विद्यालय का परिणाम 93% रहा जो कि बोर्ड के परिणाम से कहीं बेहतर है। स्कूल मुखिया विक्की प्रकाश ने गणित में 100 में से 100 अंक लाने पर और अंग्रेजी और सामाजिक का परिणाम 100 फीसदी लाने पर मोहिंद्र पाल सिंवर विज्ञान अध्यापक , हरपाल सहारण अंग्रेजी प्रवक्ता, राजकुमार कस्वां सामाजिक विज्ञान अध्यापक सहित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
• मेरिट वाले
विद्यार्थी ।
1 सुरेश
पुत्र श्री राजकुमार 486/500(97.2%)
2 सुमित
पुत्र श्री राममूर्ति 424/500(84.8%)
3 संदीप
कुमार पुत्र श्री रोहताश 421/500(84.2%)
4 ऋतु पुत्री
श्री रणबीर 416/500(83.21%)
5 ज्योति
पुत्री श्री राकेश 411/500(82.2%)
6 राजेश
कुमार पुत्र श्री भगत सिंह 403/500(80.6%)
Chopta Plus
0 टिप्पणियाँ