स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली के छात्र अनमोल स्वामी ने 491 अंक प्राप्त कर किए
आईएएस बनकर सेवा करना लक्ष्य:- अनमोल स्वामी
चोपटा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियां वाली का विद्यार्थी अनमोल स्वामी ने जिला में टॉप 10 स्थान पर व चौपटा खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनमोल स्वामी की सफलता पर स्कूल प्रबंधन न बधाई दी है। अनमोल केेे परिजनों मिठाई बांटकर खुशी जताई। यह जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक रामकिशन खोथ ने बताया कि इससे पहले छात्रा आयुष्मान गरवा ने 10वी कक्षा मे चौपटा खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । इसी क्रम को जारी रखते हुए विद्यालय के छात्र अनमोल स्वामी ने कला संकाय में 491 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि अनमोल स्वामी जिनके पिता वीटा मिल्क प्लांट में अस्थाई तौर पर कर्मचारी हैं उनकी माता घरेलू महिला है बाकी सभी सदस्य खेती-बाड़ी और पशुपालन का कार्य करते हैं। बच्चे ने घर पर रहकर के पढ़ाई की व पढ़कर आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी में रामकृष्ण खोथ, निहाल सिंह खोथ, पवन नेहरा, महेंद्र सिंह बेरड ने उनके सभी परिवार के सदस्यों कृष्णस्वामी नरेश स्वामी वह उनकी माता जी, दादी जी, को बधाई दी लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
फोटो। जिले में टॉप टेन में स्थान हासिल करने पर अनमोल स्वामी के परिजन मिठाई बांटकर खुशी जताते हुए


0 टिप्पणियाँ