] दयानंद_स्कूल_चौपटा का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 12 बच्चों ने हासिल की मेरिट Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

दयानंद_स्कूल_चौपटा का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 12 बच्चों ने हासिल की मेरिट Chopta News


• #शक्कर_मंदोरी से #किसान_परिवार की #बेटी_बाला_सहारण ने #स्कूल_में_किया_टॉप ।
#चौपटा_न्युज । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चौपटा का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह शानदार रहा। दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की,  जिसमें छात्रा बाला ने 94.6 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्य एकता सचदेवा ने बताया कि विद्यालय में 71 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। जिनमें 12 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। इनमें विद्यालय की छात्रा बाला ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेगा ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान व दिव्या ने 91 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शिक्षा ने 90 प्रतिशत, नीरू 89.2 प्रतिशत, विशाखा ने 88.2 प्रतिशत, सोनिका गिल ने 88 प्रतिशत, योगिता ने 85.4, नेहा ने 85.4, गायत्री ने 82.8 अंक प्राप्त किए।  दिव्या ने 80.2 प्रतिशत व अजय जांगड़ा ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया । वहीं 15 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए । 11 बच्चों ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सोनिका गिल ने गणित में 99 अंक प्राप्त किए, वहीं बाला ने अंग्रेजी विषय में 96 अंक मेघा व बाला ने हिंदी विषय में 97 व दिव्या ने विज्ञान विषय में 90 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य भरत सिंह कासनिया, रविंद्र गोदारा व प्राचार्य एकता सचदेवा ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ सदस्यों की मेहनत अभिभावकों व बच्चों की लगन से परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है जिसमें सभी बधाई के पात्र हैं। -------------------------------------------------------------------
#शक्कर_मंदोरी से #किसान_परिवार की #बेटी_बाला_सहारण ने #स्कूल_में_किया_टॉप ।
👉•सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गांव शक्कर मंदोरी से किसान परिवार की बेटी बाला सहारण ने  94.6 प्रतिशत अंक लेकर दयानंद स्कूल चोपटा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  बाला ने बताया कि उसका लक्ष्य मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बनना है। इसके साथ ही दसवीं कक्षा में अव्वल रहना उसका लक्ष्य था, जिसे उसने कड़ी मेहनत और लगन व मोबाइल फोन से दूर रहकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया हैं। बाला के माता पिता खेती-बाड़ी करते हैं। बाला ने बताया कि उनकी दादी, माता-पिता व चाचा उनकी पढ़ाई  में बहुत सहयोग कर रहे हैं । वह घर के कामों में हाथ बंटाकर  अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। बाला ने बताया कि डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना ही उसका लक्ष्य है ।
फोटो। दयानंद स्कूल चोपटा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा बाला सहारण व उसकी दादी और चाचा श्रवण कुमार खुशी से मुंह मीठा करवाते हुए।
 Chopta Today Gautam Mehta Naresh Beniwal Dayanand School

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ