
श्रीराम मंदिर नाथूसरी कलां में मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन
चोपटा। खंड के गांव नाथूसरी कलां स्थित श्रीराम मंदिर के तीसरे वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री बालाजी सेवा समिति राम मंदिर ट्रस्ट नाथूसरी कलां के तत्वाधान में भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन मंडली ने भजनों द्वारा श्री राम व बालाजी हनुमान की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्ण दास जी महाराज, जगतपाल कासनियां, प्रवेश व रघुबीर कड़वासरा ने मंदिर में भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भजन कलाकारों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ भगवान राम और हनुमान जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। यह जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने बताया कि श्री बालाजी सेवा समिति राम मंदिर ट्रस्ट नाथूसरी कलां के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री राम जानकी और हनुमान की सुंदर झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन मंडली द्वारा गाए भजन श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना पर सभी को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा छोटो सो बांदर हद कर गयो, जिस घर में कीर्तन राम रो बाबो आवे गो दोड़ो भजनों पर सभी को भक्ति भाव से भाव विभोर कर दिया। सिरसा से आई हुई मंडली श्री राम, जानकी और हनुमान जी की सुंदर झांकियां निकालकर भजन कीर्तन समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर भंडारा लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर में धोक लगाई और पूजा अर्चना की। कमेटी की ओर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र, रोहतास, विनोद, सीताराम, कमल, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार सुरेश शर्मा अनिल कासनिया अमर सिंह भानी राम, पुजारी महावीर, बालक नाथ, ब्रह्मकुमारी बहने सहित आसपास के गांवों के महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ