] मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य कब्बू, पांच मोटरसाईकिल बरामद

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य कब्बू, पांच मोटरसाईकिल बरामद

Choptanews पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरसा सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर चोरीशुद्धा पांच मोटरसाइकिल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ जोनी पुत्र सतनाम सिंह व सुखदीप सिंह उर्फ जिमी पुत्र महेंद्र सिंह निवासियान खैरपुर सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि स्टाफ की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान कंगनपुर रोड़ क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली की दो युवक एक चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में है । उन्होने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार युवकों को चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल के साथ काबू कर लिया । सीआईए प्रभारी इस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पांच वारदातों का खुल्लासा हुआ है चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल शहर सिरसा व अन्य क्षेत्रों से चुराई गई थी । उन्होने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान चोरी के अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे खुल्लासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है । photo 20 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त सहित एक युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव जंडवाला बिशनोईया क्षेत्र से एक युवक को 20 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवक की पहचान विजयपाल पुत्र दलीप सिंह निवासी जंडवाला बिशनोईया के रुप में हुई है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दोनो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजपाल की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान नहर पूल जंडवाला बिशनोईया क्षेत्र में मौजूद थी ।इसी नहर की पटरी से एक युवक काले रंग का कट्टा लिये रोड की तरफ़ आता दिखायी दिया जो पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर वापिस मुड़कर खिसकने लगा तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को रोककर उसके कट्टे की तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 20 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडा चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ