चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2020 कर दी गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने बताया की नये दाखिला शेड्यूल के अनुसार प्रथम मेरिट लिस्ट 18 दिसम्बर को जारी की जायेगी। इस मेरिट लिस्ट में चयनित विधार्थियों को 21 दिसम्बर तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट की तिथि 24 दिसम्बर रहेगी तथा इस लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक फीस जमा करवानी होगी। प्रोफेसर दिलबाग ने बताया की इसके पश्चात रिक्त सीटों पर 01 जनवरी से 06 जनवरी, 2021 तक विश्वविद्यालय से संबंधित बी.एड. महाविद्यालय अपने स्तर पर दाखिले कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ