] गांव जमाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चलाया सफाई अभियान । Chopta Plus News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव जमाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चलाया सफाई अभियान । Chopta Plus News

 


चौपटा । खंड के गांव जमाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को ग्राम पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया । मनरेगा मजदूरों ने विद्यालय परिसर में स्थित पुष्प वाटिकाओं में पौधों की कटिंग , खरपतवार हटाने का कार्य व रास्तों को लेवल करने का कार्य किया गया । गांव की शिक्षा समिति , स्कूल मैनेजमेंट कैमेटी , स्कूल प्रशासन व ग्राम पंचायत पिछले कुछ समय से लगातार गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है । विद्यालय परिसर में सौंदर्यकरण के लिए पौधे लगाए गए व लगातार साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है । ताकि बच्चों व अभिभावकों का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ सके व इस सत्र में अधिक से अधिक दाखिले ही सकें । 

फोटो । सफाई करते हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ