चौपटा । खंड के गांव जमाल से बरुवाली द्वितीय को जाने वाली सड़क किनारे जमाल - पंजाब हेड रोड़ पर पुलिया टूटी होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इसकी जानकारी देते हुए सुनील , अमरसिंह, मुकेश,भीम, प्रहलाद ,भुप , संदीप आदि ने बताया कि जमाल - पंजाब हेड पर बनी पुलिया कि खस्ता हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पुलिया पर बना सुराक लगातार हादसों को बुलावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिया पर सुराक होने से आवागमन के समय पशुओं का पैर टूटने का भय बना रहता है । पुलिया पर बड़ा सुराक बना हुआ है । जो परेशानी का मुख्य कारण है । पिछले 25-30 दिनों से लगातार इस समस्या से ग्रामीण परेशान है । उन्होंने बताया कि पुलिया पर सड़क को बनाए हुए अभी करीब डेढ़ से दो साल ही हुए है । ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटी पुलिया को सही करवाने व सड़क कि मरम्मत करवाने कि मांग की है ।

0 टिप्पणियाँ