चौपटा में डिंग से चाहरवाला वाया माखोसरानी-शक्करमंदोरी, शहीदांवाली से जोगीवाला से राजस्थान बॉर्डर धिंकतानियां-अरनियांवाली-रंधावा-रूपाना खुर्द-लुदेसर-हंजीरा-रामपुरा ढिल्लों-गुसाईयाना-खेड़ी कुम्हारियां-कागदाना-रामपुरा बागड़िया-चाहरवाला की सड़के होंगी अपग्रेड
सिरसा की 131 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कें होंगी अपग्रेड : दुष्यंत चौटाला
-सिरसा की सड़कों के अपग्रेड पर खर्च होगी 84 करोड़ 93 लाख रुपये की धन राशि, प्लास्टिक कचरा का होगा उपयोग
चोपटा प्लस 25 जुलाई।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा जिला की 131 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों के अपग्रेड (मजबूतीकरण व चौड़ाकरण ) पर 84 करोड़ 93 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इन सड़कों के अपग्रेड का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा, इसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति ले ली गई है। वे शनिवार को अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिला की 11 सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। इन 131 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों के अपग्रेड पर लगभग 85 करोड़ रुपये की धन राशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के अपग्रेड (मरम्मत, चौड़ाकरण, मजबूतीकरण) के लिए प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके कारण सड़कों की गुणवत्ता में बढोतरी होगी और आमजनता को लंबी अवधि तक इनका लाभ मिलता रहेगा।
जिला की ये सड़के होंगी अपग्रेड :
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला की जिन 11 सड़कों को अपग्रेड(मजबूतीकरण, चौड़ाकरण) किया जाएगा। इनमें ब्लॉक बढागुढडा की दौलतपुर खेड़ा वाया रघुवाना, गांव बप्प से पक्का से पंजाब बोर्डर वाया झीरी-पंजमाला-थीराज-देशू खुर्द फग्गू-कमाल वाया पुक्का, ब्लॉक डबवाली की गिददी खेड़ा से अबूबशहर की सड़क शामिल है। इसी प्रकार ऐलनाबाद ब्लॉक की ढाणी जाटान से बुढीमाड़ी वाया खारी सुरेरा-मिटठी सुरेरा-ममेरा, तलवाड़ा खुर्द से कुत्ताबढ वाया थोबरिया-बुढीमाड़ी-पट्टी कृपाल-हिमायुखेड़ा-रत्ताखेड़ा, ऐलनाबाद से दोलपालिया वाया ढाणी नैन सड़क शामिल है। ब्लॉक नाथूश्री चौपटा में डिंग से चाहरवाला वाया माखोसरानी-शक्करमंदोरी, शहीदांवाली से जोगीवाला से राजस्थान बॉर्डर वाया धिंकतानियां-अरनीयावाली-रंधावा-

0 टिप्पणियाँ