
चौपटा न्यूज :- मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय रुपाणा गंजा के प्रांगण मे बोर्ड परीक्षा दसवीं में मेरिट प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को विद्यालय में विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत, एसएससी सदस्य द्वारा पगड़ी पहनाकर व मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप कस्वां , s m c प्रधान नरेंद्र ,सतपाल व राजकुमार उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्याध्यापक विकी प्रकाश , मौलिक मुख्याध्यापक शीशपाल आलङिया , हरपाल सहारण अंग्रेजी प्रवक्ता , अशोक कुमार भारद्वाज , राजकुमार व मोहिंदरपाल विज्ञान अध्यापक ने बच्चों को संबोधित किया तथा परिश्रम के महत्व के बारे में बताया । बच्चों को आशीर्वाद दिया व उज्जवल भविष्य की कामना दी तथा निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की शुभकामना दी । बच्चों को संबोधित किया तथा उज्जवल भविष्य कि कामना की । इस अवसर पर राजवीर , राजेश कुमार , दलबीर , सुशील ,शकुंतला मैडम व गोपी राम उपस्थित रहे । इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक रुपाणा विशनोईयान से ओम प्रकाश कताला ने भी बच्चों को संबोधित किया । इसमें अभिभावकतौर पर राममूर्ति, रामप्रताप ,राजकुमार, कालूराम ने भाग लिया । इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया गया तथा सभी बच्चों अभिभावकों अध्यापकों को सैनिटाइज किया गया।
फोटो । विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ ।
0 टिप्पणियाँ