गांव नाथूसरी चोपटा में नया मामला आने पर बनाए कंटेनमेंट व बफर जोन :
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि खंड नाथूसरी चोपटा के गांव नाथूसरी चोपटा भट्टïू रोड़ में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आने पर कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाया गया है। गांव में मै. मेहता इलेक्ट्रॉनिक्स से मै. बाबा जी कार्ड शोप (एक तरफ) व इन दुकानों के सामने दूसरी तरफ कृषि भूमि तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व गांव नाथूसरी चोपटा भट्टïू रोड़ के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए गांव के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा में कंट्रोल रुम (सहायता के लिए सरपंच 99964-32920, ग्राम सचिव 98126-88492) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज प्रिंसिपल रामेश्वर (94162-45794) होंगे। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक व डब्ल्यूसीडीपीओ नाथूसरी चोपटा सहायक के तौर पर कार्य करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी कुलदीप सिंह (92555-27538) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ